Google Assistant का इस्तेमाल इन डिवाइसों पर सवाल पूछने और टास्क पूरे करने के लिए किया जा सकता है:
- स्पीकर
- स्मार्ट डिसप्ले
- स्मार्ट घड़ी
अहम जानकारी: Google Assistant की सुविधा वाले सभी डिवाइस के काम करने का तरीक़ा एक जैसा नहीं होता। किसी ख़ास डिवाइस के बारे में निर्देश पाने के लिए, डिवाइस बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें।
इस्तेमाल की जा सकने वाली भाषाएँ
अहम जानकारी: कुछ सुविधाएँ, हर भाषा या देश और इलाक़े में उपलब्ध नहीं हैं।
स्पीकर पर, Google Assistant इन भाषाओं में उपलब्ध है:
- चाइनीज़ (सिंप्लिफ़ाइड)
- डेनिश
- डच
- अंग्रेज़ी
- फ़्रेंच
- जर्मन
- हिन्दी
- इटैलियन
- जैपनीज़
- कोरियन
- नॉर्वीजन
- पॉर्चुगीज़ (ब्राज़ीलियन)
- स्पैनिश
- स्वीडिश
स्मार्ट घड़ियों पर, Google Assistant का इस्तेमाल इन भाषाओं में किया जा सकता है:
- डेनिश
- डच
- अंग्रेज़ी
- फ़्रेंच
- जर्मन
- जैपनीज़
- नॉर्वीजन
- स्पैनिश
- स्वीडिश
आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी
- Google Assistant की सुविधा वाला स्पीकर, स्मार्ट डिसप्ले या स्मार्ट घड़ी।
- Google Home ऐप्लिकेशन
का 2.12.5 या इसके बाद का वर्शन।
- Google Assistant ऐप्लिकेशन
का 8.10 या इसके बाद का वर्शन।
- Google खाता।
- ऐसा फ़ोन या टैबलेट:
- जिसमें Android 5.0 या इसके बाद का वर्शन (मोबाइल) या Android 6.0 या इसके बाद का वर्शन (टैबलेट) हो।
- जिसकी भाषा ऊपर दी गई भाषाओं में से किसी एक पर सेट हो।
- जो 5 गीगाहर्ट्ज़ वाले वाई-फ़ाई नेटवर्क पर काम करता हो।
- अहम जानकारी: यह WPA2 एंटरप्राइज़ नेटवर्क में उपलब्ध नहीं है
- जिसका ब्लूटूथ चालू हो।
- जिस पर इंटरनेट कनेक्शन और निजी वायरलेस नेटवर्क हो।
- स्मार्ट डिसप्ले के लिए: अगर वीडियो कॉल करने के लिए पहले से ही Duo का इस्तेमाल किया जाता है, तो पक्का करें कि Duo में आपने उसी Google खाते से साइन इन किया हो जिससे स्मार्ट डिसप्ले में साइन इन किया था।
शुरू करना
- Google Assistant की सुविधा वाले डिवाइस को प्लग इन करें।
- Google Home ऐप्लिकेशन और Google ऐप्लिकेशन का सबसे नया वर्शन डाउनलोड करें:
- Google Home ऐप्लिकेशन पेज पर जाएँ। इसके बाद, इंस्टॉल करें या अपडेट करें पर टैप करें।
- अगर इसकी स्थिति "इंस्टॉल है" के तौर पर सेट है, तो इसका मतलब है कि आपके डिवाइस पर पहले से ही नया वर्शन मौजूद है।
- Google ऐप्लिकेशन पेज पर जाएँ। इसके बाद, बताया गया तरीक़ा दोहराएँ।
- Google Home ऐप्लिकेशन पेज पर जाएँ। इसके बाद, इंस्टॉल करें या अपडेट करें पर टैप करें।
- पक्का करें कि आपके डिवाइस में Android 5.0 या इसके बाद वाला वर्शन हो। अपने फ़ोन का Android वर्शन देखने और उसे अपडेट करने का तरीक़ा जानें।
- अपने मोबाइल या टैबलेट पर, Google Home ऐप्लिकेशन
खोलें।
- स्क्रीन पर दिया गया तरीक़ा अपनाएँ।
ध्यान दें: अगर आपको अपना डिवाइस सेट अप करने का तरीक़ा नहीं दिखता है, तो स्क्रीन पर सबसे नीचे बाईं ओर, होम
जोड़ें
पर टैप करें।
सेटअप के दौरान गड़बड़ियाँ ठीक करना
Home ऐप्लिकेशन में Google Assistant की सुविधा वाला डिवाइस न मिलना
- अपने डिवाइस को अनप्लग करें।
- इसे 10 सेकंड बाद फिर से प्लग इन करें।
- Google Home ऐप्लिकेशन
बंद करें।
- Google Home ऐप्लिकेशन
खोलें।
सेटअप की प्रोसेस रुक जाना या पूरी न हो पाना
- अपने डिवाइस को अनप्लग करें।
- इसे 10 सेकंड बाद फिर से प्लग इन करें।
स्मार्ट डिसप्ले के सबसे ऊपर आवाज़ तेज़ करने वाले बटन और आवाज़ कम करने वाले बटन को 20 सेकंड तक दबाकर रखें।
इसके बाद, डिवाइस पर सेटअप की प्रोसेस रीस्टार्ट हो जाएगी।
स्पीकर पर मौजूद लाइटों के बारे में जानकारी
स्पीकर पर मौजूद लाइटों को देखकर बताया जा सकता है कि स्पीकर पर क्या चल रहा है या उसकी स्थिति क्या है।
डिवाइस चुनकर पता लगाएं
लाइटें किस रंग की होंगी और वे कैसे मूव करेंगी, यह आपके डिवाइस पर निर्भर करता है। आपके डिवाइस की लाइटों का क्या मतलब है, यह जानने के लिए यहाँ अपना डिवाइस चुनें।
Google Home | Google Home Mini (1st gen) या Nest Mini (2nd gen) | Google Home Max |
Google Nest Audio |
"Ok Google" बोलने पर काम करने वाले दूसरे स्पीकर |
---|
Google Home
Google Assistant
लाइटों के बारे में जानकारी | इसका क्या मतलब है |
---|---|
कई रंगों वाली लाइटें जब घड़ी की सुई की दिशा में घूमती और झिलमिलाती हैं |
Google Assistant ने "Ok Google" की पहचान की है और वह आपके सवाल या निर्देश का इंतज़ार कर रही है। जानें कि Google Assistant से क्या पूछा जा सकता है। |
कई रंगों वाली लाइटें घड़ी की सुई की दिशा में ��गातार घूमती हैं |
Google Assistant सोच रही है। |
कई रंगों वाली लाइटें लगातार झिलमिलाती हैं |
Google Assistant जवाब दे रही है। |
नारंगी रंग की 4 स्थिर लाइट���ं |
माइक्रोफ़ोन बंद है। इसलिए, Google Assistant, "Ok Google" की पहचान नहीं कर सकती या जवाब नहीं दे सकती। माइक चालू या बंद करने के लिए, Google Home के पीछे मौजूद, माइक्रोफ़ोन को म्यूट करें बटन को दबाएँ। अपने डिवाइस को छूकर कंट्रोल करने का तरीक़ा जानें। |
Google के डिवाइसों पर डेटा की सुरक्षा और निजता के बारे में ज़्यादा जानें।
सेटअप
लाइटों के बारे में जानकारी | इसका क्या मतलब है |
---|---|
सफ़ेद रंग की 4 लाइटें धीरे-धीरे झिलमिलाती हैं |
Google Home सेट अप के लिए तैयार है। अपने डिवाइस को सेट अप करने का तरीक़ा जानें। |
नीले रंग की 4 लाइटें धीरे-धीरे झिलमिलाती हैं |
Google Home की पुष्टि आपको ही करनी होगी। |
सफ़ेद रंग की 4 लाइटें घड़ी की सुई की दिशा में घूम रही हैं |
Google Home, वाई-फ़ाई से कनेक्ट हो रहा है। |
सफ़ेद रंग की लाइटें ऊपर से नीचे की ओर जलती हैं |
Google Home, अपडेट डाउनलोड कर रहा है। |
सफ़ेद रंग की 6 लाइटें घड़ी की सुई की दिशा में घूम रही हैं |
Google Home अपडेट इंस्टॉल कर रहा है। डिवाइस के अपडेट से जुड़ी समस्या हल करने का तरीक़ा जानें। |
सिस्टम
लाइटों के बारे में जानकारी | इसका क्या मतलब है |
---|---|
सफ़ेद और कई रंगों वाली लाइटें घूमती और ब्लिंक करती हैं। |
Google Home चालू हो रहा है। |
लाइटें एक-एक कर जलती हैं, जब तक सारी नारंगी रंग की लाइटें नहीं जल जातीं |
Google Home इस बात की पुष्टि कर रहा है कि आपको फ़ैक्ट्री रीसेट करना है या नहीं। अपने डिवाइस को फ़ैक्ट्री रीसेट करने का तरीक़ा जानें। |
सफ़ेद रंग की लाइटें धीरे-धीरे झिलमिलाती हैं |
अलार्म बज रहा है। अलार्म सेट करने और मैनेज करने का तरीक़ा जानें। |
सफ़ेद लाइटों का घुमाव |
टाइमर बज रहा है। |
सफ़ेद रंग की लाइट क़रीब 10 मिनट तक लगातार जलती है |
Google Home आपको याद दिला रहा है कि एक सूचना उपलब्ध है। ��ूचना पाने के लिए, "Ok Google, मेरे लिए कौन-कौनसी सूचनाएँ उपलब्ध हैं?" कहें। |
आवाज़
लाइटों के बारे में जानकारी | इसका क्या मतलब है |
---|---|
जब आवाज़ कम या ज़्यादा करने के लिए हाथ के जेस्चर का इस्तेमाल किया जाता है, तब बीच में सफ़ेद रंग की एक लाइट जलती है |
आवाज़ को म्यूट किया गया है। |
जब आवाज़ कम या ज़्यादा करने के लिए हाथ के जेस्चर का इस्तेमाल किया जाता है, तब सफ़ेद रंग की 1 से 10 लाइटें जलती हैं |
आवाज़ का लेवल 1 से 10 है। |
गड़बड़ी
लाइटों के बारे में जानकारी | इसका क्या मतलब है |
---|---|
नारंगी रंग की 6 स्थिर लाइटें |
अपडेट में उम्मीद से ज़्यादा समय लग रहा है। |
Google Assistant
लाइटों के बारे में जानकारी | इसका क्या मतलब है |
---|---|
सफ़ेद रंग की 4 लाइटें |
Google Assistant ने "Ok Google" की पहचान की है और वह आपके सवाल या निर्देश का इंतज़ार कर रही है। |
सफ़ेद रंग की 4 लाइटें जलती हैं और फिर धुंधली हो जाती हैं |
Google Assistant ने "Ok Google" की पहचान की, लेकिन वह कोई सवाल या निर्देश नहीं समझ पाई। अगर आपको अनुरोध करना है, तो फिर से कोशिश करें। |
सफ़ेद लाइटें लगातार बाईं से दाईं ओर जलती हैं |
Google Assistant सोच रही है। |
सफ़ेद रंग की लाइटें लगातार झिलमिलाती हैं |
Google Assistant जवाब दे रही है। |
सफ़ेद रंग की 4 लाइटें दो बार चमकती हैं और फिर धुंधली हो जाती हैं |
Google Assistant आपके अनुरोध को समझ गई, लेकिन उसने बोलकर जवाब नहीं दिया। उदाहरण के लिए, कोई गाना चलाते समय जब आप "अगला" कहते हैं। |
नारंगी रंग की 4 स्थिर लाइटें |
माइक्रोफ़ोन बंद है। इसलिए, Google Assistant, "Ok Google" की पहचान नहीं कर सकती या जवाब नहीं दे सकती। माइक चालू या बंद करने के लिए, पावर कॉर्ड के पास मौजूद माइक के स्विच को स्लाइड करें। |
Google के डिवाइसों पर डेटा की स��रक्षा और निजता के बारे में ज़्यादा जानें।
सेटअप
लाइटों के बारे में जानकारी | इसका क्या मतलब है |
---|---|
सफ़ेद रंग की लाइटें धीरे-धीरे झिलमिलाती हैं |
आपका स्पीकर सेट अप के लिए तैयार है। |
नीले रंग की लगातार जलने वाली 4 लाइटें |
आपको ही अपने स्पीकर की पुष्टि करनी होगी। |
सफ़ेद लाइटें बार-बार जलती हैं |
आपका स्पीकर वाई-फ़ाई से कनेक्ट हो रहा है। |
सफ़ेद लाइटें बाईं से दाईं ओर जलती हैं |
आपका स्पीकर अपडेट डाउनलोड या इंस्टॉल कर रहा है। |
सिस्टम
लाइटों के बारे में जानकारी | इसका क्या मतलब है |
---|---|
Google Nest Mini: कई रंगों या सफ़ेद रंग की लाइटें बाईं से दाईं ओर जलती हैं। यह आपके डिवाइस पर निर्भर करता है कि इनमें से कौनसी लाइट जलेगी Google Home Mini: कई रंगों की लाइटें बाईं से दाईं ओर जलती हैं |
आपका स्पीकर चालू हो रहा है। |
सिर्फ़ Google Home Mini: लाइटें एक-एक कर जलती हैं, जब तक नारंगी रंग की सभी लाइटें नहीं जल जातीं |
आपका स्पीकर इस बात की पुष्टि कर रहा है कि आपको फ़ैक्ट्री रीसेट करना है। नारंगी रंग की 4 लाइटें जलने पर रीसेट की पुष्टि की जाती है। |
सफ़ेद रंग की लाइटें धीरे-धीरे झिलमिलाती हैं |
अलार्म या टाइमर बज रहा है। ये काम करने के तरीक़े जानें: |
सफ़ेद रंग की लाइट क़रीब 10 मिनट तक लगातार जलती है |
आपका स्पीकर आपको याद दिला रहा है कि एक सूचना उपलब्ध है। सूचना पाने के लिए, "Ok Google, मेरे लिए कौन-कौनसी सूचनाएँ उपलब्ध हैं?" कहें। |
आवाज़
लाइटों के बारे में जानकारी | इसका क्या मतलब है |
---|---|
जब आवाज़ को कम या ज़्यादा करने के लिए हाथ के जेस्चर (स्पर्श) का इस्तेमाल किया जाता है, तब सफ़ेद रंग की 4 लाइटें हल्की चमकती हैं |
आवाज़ को म्यूट किया गया है। |
जब आवाज़ को कम या ज़्यादा करने के लिए हाथ के जेस्चर (स्पर्श) का इस्तेमाल किया जाता है, तब सफ़ेद रंग की 1 से 4 लाइटें जलती हैं |
आवाज़ का लेवल 1 से 10 है। |
सिर्फ़ Google Nest Mini के लिए: संगीत चलने के दौरान, डिवाइस के पास हाथ ले जाने से लाइटें जलने लगती हैं |
Nest Mini ने हाथ की पहचान की है। |
गड़बड़ी
लाइटों के बारे में जानकारी | इसका क्या मतलब है |
---|---|
लाल रंग की 2 स्थिर लाइटें |
अपडेट में उम्मीद से ज़्यादा समय लग रहा है। |
Google Assistant
लाइटों के बारे में जानकारी | इसका क्या मतलब है |
---|---|
सफ़ेद रंग की 4 लाइटें |
Google Assistant ने "Ok Google" की पहचान की है और वह आपके सवाल या निर्देश का इंतज़ार कर रही है। |
सफ़ेद रंग की 4 लाइटें जलती हैं और फिर धुंधली हो जाती हैं |
Google Assistant ने "Ok Google" की पहचान की, लेकिन वह कोई सवाल या निर्देश नहीं समझ पाई। अगर आपको अनुरोध करना है, तो फिर से कोशिश करें। |
सफ़ेद लाइटें लगातार बाईं से दाईं ओर जलती हैं |
Google Assistant सोच रही है। |
सफ़ेद रंग की लाइटें लगातार झिलमिलाती हैं |
Google Assistant जवाब दे रही है। |
सफ़ेद रंग की 4 लाइटें दो बार चमकती हैं और फिर धुंधली हो जाती हैं |
Google Assistant आपके अनुरोध को समझ गई, लेकिन उसने बोलकर जवाब नहीं दिया। उदाहरण के लिए, कोई गाना चलाते समय जब आप "अगला" कहते हैं। |
नारंगी रंग की 4 स्थिर लाइटें |
माइक्रोफ़ोन बंद है। इसलिए, Google Assistant, "Ok Google" की पहचान नहीं कर सकती या जवाब नहीं दे सकती। माइक चालू या बंद करने के लिए, Google Home Max के पीछे मौजूद माइक के स्विच को स्लाइड करें। |
Google के डिवाइसों पर डेटा की सुरक्षा और निजता के बारे में ज़्यादा जानें।
सेटअप
लाइटों के बारे में जानकारी | इसका क्या मतलब है |
---|---|
सफ़ेद रंग की लाइटें धीरे-धीरे झिलमिलाती हैं |
Google Home Max सेट अप करने के लिए तैयार है। |
नीले रंग की लगातार जलने वाली 4 लाइटें |
आपको Google Home Max की पुष्टि करनी होगी। |
सफ़ेद रंग की लाइटें बार-बार जलती हैं |
Google Home Max, वाई-फ़ाई से कनेक्ट हो रहा है। |
सफ़ेद रंग की लाइटें बाईं से दाईं ओर जलती हैं |
Google Home Max अपडेट डाउनलोड या इंस्टॉल कर रहा है। |
सिस्टम
लाइटों का ब्यौरा | इसका क्या मतलब है |
---|---|
कई रंगों ��ाली लाइटें बाईं से दाईं ओर जलती हैं |
Google Home Max चालू हो रहा है। |
लाइटें एक-एक कर जलती हैं, जब तक सारी नारंगी रंग की लाइटें नहीं जल जातीं |
Google Home Max इस बात की पुष्टि कर रहा है कि आपको फ़ैक्ट्री रीसेट करना है। नारंगी रंग की 4 लाइटें जलने पर रीसेट की पुष्टि की जाती है। |
सफ़ेद रंग की लाइटें धीरे-धीरे झिलमिलाती हैं |
अलार्म या टाइमर बज रहा है। ये काम करने के तरीक़े जानें: |
सफ़ेद रंग की लाइट क़रीब 10 मिनट तक लगातार जलती है |
Google Home Max आपको याद दिला रहा है कि एक सूचना उपलब्ध है। सूचना पाने के लिए, "Ok Google, मेरे लिए कौन-कौनसी सूचनाएँ उपलब्ध हैं?" कहें |
सफ़ेद रंग की 4 लाइटें तेज़ी से झिलमिलाती हैं |
Google Home Max एक ट्रैक को छोड़ रहा है। |
सफ़ेद रंग की लाइटें धीरे-धीरे झिलमिलाती हैं |
Google Home Max स्टीरियो साउंड के लिए दूसरे स्पीकर से जुड़ रहा है। |
आवाज़
लाइटों का ब्यौरा | इसका क्या मतलब है |
---|---|
जब आप आवाज़ कम या ज़्यादा करने के लिए हाथ के जेस्चर (स्पर्श) का इस्तेमाल करते हैं, तब सफ़ेद रंग की 4 लाइटें हल्की चमकती हैं |
आवाज़ को म्यूट किया गया है। |
जब आप आवाज़ कम या ज़्यादा करने के लिए हाथ के जेस्चर (स्पर्श) का इस्तेमाल करते हैं, तब सफ़ेद रंग की 1 से 4 लाइटें जलती हैं |
आवाज़ का लेवल 1 से 10 है। |
गड़बड़ी
लाइटों का ब्यौरा | इसका क्या मतलब है |
---|---|
लाल रंग की 2 स्थिर लाइटें |
अपडेट में उम्मीद से ज़्यादा समय लग रहा है। |
Google Assistant
लाइटों का ब्यौरा | इसका क्या मतलब है |
---|---|
सफ़ेद रंग की 4 लाइटें |
Google Assistant ने "Ok Google" की पहचान की है और वह आपके सवाल या निर्देश का इंतज़ार कर रही है। |
सफ़ेद रंग की 4 लाइटें जलती हैं और फिर धुंधली हो जाती हैं |
Google Assistant ने "Ok Google" की पहचान की, लेकिन वह कोई सवाल या निर्देश नहीं समझ पाई। अगर आपको अनुरोध करना है, तो फिर से कोशिश करें। |
सफ़ेद रंग की 4 लाइटें तेज़ी से झिलमिलाती हैं |
Google Assistant सुन रही है। |
सफ़ेद लाइटें लगातार बाईं से दाईं ओर जलती हैं |
Google Assistant सोच रही ह���। |
सफ़ेद रंग की लाइटें लगातार झिलमिलाती हैं |
Google Assistant जवाब दे रही है। |
सफ़ेद रंग की 4 लाइटें दो बार चमकती हैं और फिर धुंधली हो जाती हैं |
Google Assistant आपके अनुरोध को समझ गई, लेकिन उसने बोलकर जवाब नहीं दिया। उदाहरण के लिए, कोई गाना चलाते समय जब आप "अगला" कहते हैं। |
नारंगी रंग की 4 स्थिर लाइटें |
माइक्रोफ़ोन बंद है। इसलिए, Google Assistant, "Ok Google" की पहचान नहीं कर सकती या जवाब नहीं दे सकती। माइक चालू या बंद करने के लिए, पावर कॉर्ड के पास मौजूद माइक के स्विच को स्लाइड करें। |
Google के डिवाइसों पर डेटा की सुरक्षा और निजता के बारे में ज़्यादा जानें।
सेटअप
लाइटों का ब्यौरा | इसका क्या मतलब है |
---|---|
सफ़ेद रंग की लाइटें धीरे-धीरे झिलमिलाती हैं |
आपका स्पीकर सेट होने के लिए तैयार है। |
नीले रंग की लगातार जलने वाली 4 लाइटें |
आपको ही अपने स्पीकर की पुष्टि करनी होगी। |
सफ़ेद लाइटें बार-बार जलती हैं |
आपका स्पीकर वाई-फ़ाई से कनेक्ट हो रहा है। |
सफ़ेद लाइटें बाईं से दाईं ओर जलती हैं |
आपका स्पीकर अपडेट डाउनलोड या इंस्टॉल कर रहा है। |
सिस्टम
लाइटों का ब्यौरा | इसका क्या मतलब है |
---|---|
सफ़ेद लाइटें बाईं से दाईं ओर जलती हैं
|
आपका स्पीकर चालू हो रहा है। |
सफ़ेद रंग की लाइटें धीरे-धीरे झिलमिलाती हैं |
अलार्म या टाइमर बज रहा है। ये काम करने के तरीक़े जानें: |
सफ़ेद रंग की लाइट क़रीब 10 मिनट तक लगातार जलती है |
आपका स्पीकर आपको याद दिला रहा है कि एक सूचना उपलब्ध है। सूचना पाने के लिए, "Ok Google, मेरे लिए कौन-कौनसी सूचनाएँ उपलब्ध हैं?" कहें। |
आवाज़
लाइटों का ब्यौरा | इसका क्या मतलब है |
---|---|
जब आप आवाज़ कम या ज़्यादा करने के लिए हाथ के जेस्चर (स्पर्श) का इस्तेमाल करते हैं, तब सफ़ेद रंग की 4 लाइटें हल्की चमकती हैं |
आवाज़ को म्यूट किया गया है। |
जब आप आवाज़ कम या ज़्यादा करने के लिए हाथ के जेस्चर (स्पर्श) का इस्तेमाल करते हैं, तब सफ़ेद रंग की 1 से 4 लाइटें जलती हैं |
आवाज़ का लेवल 1 से 20 है। |
गड़बड़ी
लाइटों का ब्यौरा | इसका क्या मतलब है |
---|---|
लाल रंग की 2 स्थिर लाइटें |
अपडेट में उम्मीद से ज़्यादा समय लग रहा है। |
Google Assistant
लाइटों का ब्यौरा | इसका क्या मतलब है |
---|---|
सफ़ेद रंग की 4 लाइटें |
Google Assistant ने "Ok Google" की पहचान की है और वह आपके सवाल या निर्देश का इंतज़ार कर रही है। |
सफ़ेद रंग की 4 लाइटें जलती हैं और फिर धुंधली हो जाती हैं |
Google Assistant ने "Ok Google" की पहचान की, लेकिन वह कोई सवाल या निर्देश नहीं समझ पाई। अगर आपको अनुरोध करना है, तो फिर से कोशिश करें। |
सफ़ेद लाइटें लगातार बाईं से दाईं ओर जलती हैं |
Google Assistant सोच रही है। |
सफ़ेद रंग की लाइटें लगातार झिलमिलाती हैं |
Google Assistant जवाब दे रही है। |
सफ़ेद रंग की 4 लाइटें दो बार चमकती हैं और फिर धुंधली हो जाती हैं |
Google Assistant आपके अनुरोध को समझ गई, लेकिन उसने बोलकर जवाब नहीं दिया। उदाहरण के लिए, कोई गाना चलाते समय जब आप "अगला" क��ते हैं। |
नारंगी रंग की 4 स्थिर लाइटें |
माइक्रोफ़ोन बंद है। इसलिए, Google Assistant, "Ok Google" की पहचान नहीं कर सकती या जवाब नहीं दे सकती। |
सिस्टम
लाइटों का ब्यौरा | इसका क्या मतलब है |
---|---|
सफ़ेद रंग की लाइटें धीरे-धीरे झिलमिलाती हैं |
आपका स्पीकर सेट होने के लिए तैयार है। |
लाइटें एक-एक कर जलती हैं, जब तक सारी नारंगी रंग की लाइटें नहीं जल जातीं |
आपका स्पीकर इस बात की पुष्टि कर रहा है कि आपको फ़ैक्ट्री रीसेट करना है। नारंगी रंग की 4 लाइटें जलने पर रीसेट की पुष्टि की जाती है। अपने स्पीकर को फ़ैक्ट्री रीसेट करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, डिवाइस बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें। |